• June 9, 2026 10:33 am

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से ली हालात की जानकारी, सभी संभव सहायता का आश्वासन

Share More

नई दिल्ली 4 मई. केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह से बात की और वहां के हालात की जानकारी ली। श्री शाह ने राज्य में शांति वापस लाने के लिये सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में कल ऑल ट्रियूब्ल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर द्वारा चुराचंद्रपुर जिले के तोरबंग इलाके में आयोजित रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी। यह रैली मेइतेई समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग के समर्थन में निकाली गई थी। राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और पांच दिनों के लिए मोबाइल सेवा बंद कर दी गई है।

गृह मंत्रालय के अनुसार केन्द्र लगातार यहां की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सेना, अर्धसैनिक बल और सुरक्षाबलों की टुकड़ियां तैनाती कर दी गई है। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *