• June 10, 2026 5:55 am

दिल्‍ली सरकार आज विधानसभा में अपना वार्षिक बजट पेश नहीं कर सकी

Share More

नई दिल्ली, 21 मार्च। दिल्‍ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी कथित गतिरोध के कारण बजट प्रस्‍तुत नहीं किया जा सका। बजट प्रस्‍तुति में देरी के कारणों का उल्‍लेख करते हुए दिल्‍ली के वित्‍तमंत्री कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार पर दिल्‍ली सरकार का बजट बाधित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने बताया कि बजट का पूरा दस्‍तावेज केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस महीने की दस तारीख को भेजा गया था। बाद में दिल्‍ली सरकार को पता चला कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस महीने की 17 तारीख को बजट संबंधित कुछ जानकारियां मांगी थीं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने इस मुद्दे पर कल शाम प्रधान वित्‍त सचिव से बातचीत की थी। दिल्‍ली सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी गई जानकारियां उपराज्‍यपाल वी के सक्‍सेना को उनकी स्‍वीकृति के लिए भेजी थी। श्री गहलोत ने बताया कि उपराज्‍यपाल ने उसी रात मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी स्‍वीकृति भेज दी थी। इसके बाद फाइल प्रधान वित्‍त सचिव को भेजी गई। श्री गहलोत ने बताया कि वित्‍त सचिव ने सूचित किया कि बजट फाइल आज सवेरे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है और मेल भी कर दी गई है। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *