• April 25, 2024 4:12 pm

जम्मू से 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

ByADMIN

Jul 15, 2022 ##5, ##jammu, #461 pilgrims

15जुलाई 2022 कड़ी सुरक्षा के बीच 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए शुक्रवार को सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 220 वाहनों में कुल 5,461 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

Source;-“पंजाब केसरी” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *