• April 23, 2024 8:10 pm

दिल्ली में अक्टूबर के महीने में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, इतनी पड़ी ठंड

ByPrompt Times

Oct 30, 2020
दिल्ली में अक्टूबर के महीने में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, इतनी पड़ी ठंड

दिल्ली में अक्टूबर के महीने में 26 साल का रिकॉर्ड टूट गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और ऐसा 26 साल बाद पहली बार हुआ है। 31 अक्टूबर, 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और तब से यही सबसे कम रहा है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 13 निगरानी स्टेशनों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस लोधी रोड में दर्ज किया गया। इसके बाद मुंगेशपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, राजधानी में ठंडी हवाओं और बादलों के न रहने की चलते तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले समय में 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाएगा। आईएमडी के अनुसार, हवा की गति वर्तमान में 0 किमी/घंटा है, जिससे धुंध और कोहरे के बनने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *