23 नवंबर 2022 | जींद जिले के घोघड़ियां गांव से छातर की तरफ जाने वाली सड़क के पास माइनर मंगलवार को टूट गई जिससे 50 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल में पानी भर गया।
वहीं किसान अनूप, रमेश, सुनील, रामकर्ण, रामअवतार व प्रवीण ने कहा कि नहरी विभाग ने माइनर की सफाई नहीं की जिसके चलते माइनर टूटी है। इसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर कर्मचारी समय रहते माइनर की सफाई करते तो यह परेशानी नहीं आती। किसानों ने 50 से ज्यादा एकड़ में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है। माइनर टूटने से किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक सहायता हो सके।
सोर्स :-” पंजाब केसरी”
