• June 9, 2026 7:36 pm

फार्मा कंपनी के 50 कर्मचारियों की मौज, दिवाली गिफ्ट में मिली टाटा एसयूवी

Share More

नवंबर 4 2023 ! हरियाणा की फार्मा कंपनी एमआईटीएस हेल्थकेयर ने अपने 50 कर्मचारियों की दिवाली को और भी खुशनुमा बनना दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी पहले ही अपने बारह स्टार कर्मचारियों को टाटा पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी गिफ्ट में दे चुकी है और जल्द ही 38 और कर्मचारियों को कंपनी की ओर से दिवाली तोहफे के रूप में नई कारें दी जाएंगी. फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने कहा कि उनके 12 कर्मचारियों ने असाधारण समर्पण, दृढ़ता और वफादारी के साथ काम किया है. जिसकी वजह से उन्हें ये उपहार दिया गया है.

उन्होंने कहा कि यह इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वे आज इस पद पर पहुंचे हैं. ये सभी इस कंपनी के लिए सालों से काम कर रहे हैं. MITS हेल्थकेयर की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी की स्थापना 2010 में एमके भाटिया ने की थी. कंपनी फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के निर्माण में लगी हुई है और फार्मा प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में भी है.

उन्होंने कहा, ये कारें कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और भरोसे का इनाम हैं. उन्होंने कहा कि हम पहले ही कंपनी की 12 स्टार इंप्लॉयज को कारें गिफ्ट में दे चुके हैं. जल्द ही 38 और स्टार इंप्लॉयज को कारें दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जब हमारी टीम बढ़ रही थी, तो मैंने अपने कर्मचारियों से कहा था कि वे स्टार्स से कम नहीं हैं. इसके बाद हमने तेजी से विकास किया. हम उन्हें सेलिब्रिटी जैसा महसूस कराना चाहते थे. मेरी कंपनी में हर कोई एक सेलिब्रिटी है.”

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के मालिक ने कहा कि जिन कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की गई हैं उनमें से कुछ को गाड़ी चलानी भी नहीं आती. उन्होंने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कंपनी उन्हें गिफ्ट के रूप में कार देगी. उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को गिफ्ट में कार देने का ऐलान हुआ तो वो सभी आश्चर्यचकित रह गए.

इस उपहार ने कर्मचारियों के दिलों को छू लिया है, जिनमें से कुछ तो कार पाकर आश्चर्यचकित भी हुए. एक कर्मचारी ने अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा कि मैंने यहां आठ साल पूरे कर लिए हैं. मैं बहुत खुश हूं. जब मैं आठ साल पहले शामिल हुआ था, तो हमारे डायरेक्टर कहते थे कि वह अपनी टीम को कारें गिफ्ट में देना चाहते हैं.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *