15 जून 2022 | राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 6655 जांच में 57 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 393 पहुंच गई है।
राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 6655 जांच में 57 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 393 पहुंच गई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक 10 लाख 43 हजार 278 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 146 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 739 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 45 मरीज ठीक हुए।
14 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश के 14 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। इनमें बैतूल में 1, भोपाल में 15, दतिया में 1, गुना में 1, ग्वालियर में 3, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 19, जबलपुर में 5, कटनी में 1, नरसिंहपुर में 2, रायसेन में 2, सीहोर में 3, शिवपुरी में 2, उज्जैन में 1 शामिल है।
सोर्स;-“अमरउजाला”
