• April 25, 2024 10:26 am

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 7 साल-PM मोदी ने पानीपत से की थी शुरुआत, हालात तो बदले; मगर ऊपर-नीचे होता लिंगानुपात चिंता का सबब

22 जनवरी2022 | हरियाणा के पानीपत जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन यानि 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। तब जिले का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 793 लड़कियों का था। प्रदेश में पानीपत का नंबर 18वां था। साढ़े 6 साल बाद हालात तो बदले हैं, लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार ऊपर ‌नीचे आता लिंगानुपात स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता बन गया है।

2021 में पानीपत का लिंगानुपात 27 अंक‌ गिरकर 918 पर आ गया। 2021 में पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में 9वें स्थान पर रहा। 2020 में पानीपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। इससे पहले 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ पहले स्थान पर था यानि एक हजार लड़कों पर जिले में 945 लड़कियां थीं। पानीपत के गिर रहे लिंगानुपात के कारणों का पीएनडीटी टीम मंथन कर रही है।

2021 में छापामारी में भी रही कमी
2021 में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा छापामारी भी कम की गई है। सालभर में 10 स्थानों पर छापामारी करके लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सालभर कोविड की ड्यूटी में व्यस्त रहीं, यही कारण है कि पीएनडीटी की ‌टीमें लिंगानुपात के लिए काम नहीं कर पाईं।

2021 में माह-दर-माह लिंगानुपात
माह… लिंगानुपात
जनवरी… 948
फरवरी… 967
मार्च… 976
अप्रैल… 953
मई… 939
जून… 937
जुलाई… 933
अगस्त… 926
सितंबर… 930
अक्तूबर… 922
नवंबर… 918
दिसंबर… 920

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *