• June 9, 2026 3:50 pm

ग्राम चेमा में आयोजित शिविर में हुआ गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार

Share More

 

कोण्डागांव। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बुधवार को कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चेमा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं के साथ-साथ पोषण आहार का प्रदर्शन किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया तथा कुपोषित बच्चों को पोषण अभियान के तहत सुपोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त कोण्डागांव बनाने के उद्देश्य से जागरूक किया गया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर व  यशोदा कश्यप, जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *