• April 16, 2024 4:22 pm

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनकी व्यथा को लेकर फूलोदेवी नेताम ने महिला उत्पीड़न दिवस पर एक दिवसीय धरने के माध्यम से हुँकार भरी

By

Nov 6, 2020
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनकी व्यथा को लेकर फूलोदेवी नेताम ने महिला उत्पीड़न दिवस पर एक दिवसीय धरने के माध्यम से हुँकार भरी_

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

प्रेस विज्ञप्ति

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनकी व्यथा को लेकर फूलोदेवी नेताम ने महिला उत्पीड़न दिवस पर एक दिवसीय धरने के माध्यम से हुँकार भरीहाथरस रेप पीड़िता वाल्मीकि परिवार को न्याय दिलाने, अनुसूचित जाति एवं महिलाओं पर देश भर में हो रहे अत्याचार पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनरायपुर/05 नंवबर 2020। महिला उत्पीड़न दिवस पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके लिये न्याय मांगने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटी या बहन के साथ अत्याचार होगा तो हम सभी महिलाएँ एकजुट होकर पीड़िता व उसके परिवार की पूर्ण सुरक्षा की मांग करेंगे। विशेष तौर पर जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है वहां महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता अपराधियों को संरक्षण देने में लगे हैं, उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों पर कार्यवाही नहीं की जाती एवं सामूहिक बलात्कार जैसे घटनाओ के आरोपी खुले आम घूमते हैं। वहीं रेप पीडिता के शव को आनन-फानन में आधी रात को पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है ये इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा की सरकार किस स्तर तक जाकर अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यूपी शासन व प्रशासन द्वारा सबूतों को छुपाने व मिटाने के लिये आधी रात में पीड़िता के शव को जला दिया जाता है, यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि कहीं ना कहीं भाजपा से जुड़े व्यक्ति इस कृत्य में शामिल है।उन्होंने इस प्रकरण पर सवालिया निशान भी लगाया कि आप इस पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं? आपको व आपकी सरकार को किस बात का डर सता रहा है जो आप मूकदर्शक बन कर बैठे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भारत की बेटियाँ व बहनें आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं व भय की ज़िंदगी जी रही हैं।बड़े-बड़े भाषणों से काम नहीं चलेगा आप कर के दिखाइए जहॉं काँग्रेस के नेता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये पैदल चल पड़ते हैं, वहीं उनके साथ धक्के देते हुए उनके कपड़े खींचते हुए इतनी ओछी हरकत भाजपा की सरकार में उत्तरप्रदेश में देखने को मिली।यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देना चाहूंगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, यदि महिलाओं से संबंधित कोई भी घटना होती है तो तुरंत संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाती है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है। यहाँ के प्रशासन को भी आदेश दिया गया है कि महिलाओं से संबंधित घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाये। बलरामपुर की घटना व कोंडागांव की घटना पर पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजने हेतु उनका हृदय से धन्यवाद करती हूं।हाथरस रेप पीड़िता वाल्मीकि परिवार की दुर्दशा और अनुसूचित जाति एवं महिलाओं पर देश भर में हो रहे अत्याचार के संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने महिला उत्पीड़न दिवस प्रदर्शन पर कहा कि आज हर जगह पर महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही है लेकिन केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता के अकुशल नेतृत्व के कारण आज माताएँ, बहनें, बेटियों के ऊपर अनाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुआ है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार हो हाथरस की घटना या अन्य महिला उत्पीड़न की घटना में आरोपियों को संरक्षण देना ही इन लोगों की आदत सी हो गई है। जब हमारे नेता राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी हाथरस पहुंचे तो उनके साथ वहां के पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। जिस सहजता से जिस शालीनता के साथ पीड़ित बच्ची के परिवारजनों से मिलना चाहते थे उन्हें मिलने तक नहीं दे रहे थे। भाजपा की सरकार बदले की भावना से कार्य करने वाली सरकार है। जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रधानमंत्री के पद पर बिठाया उन्होंने अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं किया।महिला उत्पीड़न दिवस पर एक दिवसीय धरने पर बोलते हुए महिला कांग्रेस प्रभारी शकुंतला डहरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को अब और सहन नहीं करेगी। उत्तरप्रदेश में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना असहनीय है एवं मानवता के नाम पर काला धब्बा है। उत्तप्रदेश में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और आपराधिक मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा की सरकार इन सब बातों से अनभिज्ञ उल्टे उनको शरण देने में लगी हुई है।प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि बेटी बचाओ के नारे खोखले हो गये है जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार है तब से महिला उत्पीड़न  लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बढता जाता है।जनपद अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान ने भी सभा को संबोधित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश ठाकुर, उषारंजन श्रीवास्तव, वंदना राजपूत, सुधा सरोज, माया रानी सिंह, अनिता गुरूपंच, आशा, बबीता नथानी, पिंकी बाघ, आशा चौहान, अपर्णा फ्रांसिस, बिंदु रानी, सुधा सिन्हा, उषा राठौर, धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण, प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सदस्यगण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।
वंदना राजपूत

प्रदेश प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं महिला कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *