26 नवंबर 2022 | श्रद्धा मर्डर केस में जहां आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण हो चुका है। वहीं दिल्ली पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। दरअसल, पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसे श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब अपने महरौली वाले फ्लैट पर लेकर आया था।
बता दें कि श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद आरोपी आफताब ने डेटिंग एप बम्बल के जरिए एक और लड़की को डेट करना शुरू किया था जिसके बाद घर पर भी बुलाया था हैरानी वाली बात यह है कि जब लड़की घर आई तब उस समय भी आफताब के घर रखे फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े पड़े हुए थए। वहीं यह लड़की पेशे से एक डॉक्टर है और वह भी साइकॉलजिस्ट। दिल्ली पुलिस ने इस लड़की से पुछताछ करनी शुरू कर दी है। पुलिस इससे आफताब के बारे में ज्यादा जानकारी लेगी।
बता दें कि आज आरोपी आफताब की रिमांड खत्म हो रही है जिसके लिए पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी। अधिकारियों की मानें तो आफताब के नार्को टेस्ट के समय FSL की टीम मौजूद रहेगी।आज आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके फिट होने की रिपोर्ट भी आई है।
गौरतलब है कि मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब के मुताबिक, श्रद्धा उस पर शादी को लेकर दबाव डाल रही थी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उसे महरौली के जंगलों में अलग अलग जगह पर फेंक दिए। इस पूरे मामले का खुलासा करीब 6 महीनें के बाद हुआ जिसमें दिल्ली पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
सोर्स :-” पंजाब केसरी”
