• April 25, 2024 12:02 pm

बर्फबारी के बाद कश्मीर में ठिठुरन ने किया हाल बेहाल

By

Jan 14, 2021
बर्फबारी के बाद कश्मीर में ठिठुरन ने किया हाल बेहाल

कश्मीर घाटी में बर्फबारी का दौर खत्म होने के बाद अब शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कश्मीर में बड़ी ठिठुरन का असर लोगों के साथ जीव-जंतुओं पर भी देखा जा रहा है। भीषण ठंड के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कई लोगों की हार्टअटैक के चलते मौत हो चुकी है। हिमपात के दौरान बंद हुए सड़क मार्ग को यातायात के लायक बनाने के लिए संबंधित विभागों के कर्मी काम पर लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर घाटी में 18 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस इस दौरान कहीं पर भी बारिश या हिमपात की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तामपान माइनस 0.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का अधिकतम तापमान-4.0, विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट पहलगाम में रात का तापमान माइनस-5.3 डिग्री सैल्सियस रहा। इसके अलावा काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सैल्सियस कम, कुपवाड़ा का तापमान-3.9 डिग्री सैल्सियस और जम्मू का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *