17 जनवरी 2023 | छत्तीसगढ़ में चुनावी वर्ष में झीरम घाटी नरसंहार का दर्द पर्दे पर देखने को मिलेगा। ‘झीरम घाटी” फिल्म के निर्देशक दिनेश सोनी हैं, जिन्होेंने दो साल की रिसर्च केबाद फिल्म की कहानी तैयार की है। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिसकी ज्यादातर शूटिंग बस्तर में की जाएगी। इस फिल्म में नक्सलियों की हिंसा समेत अन्य विषयों को जीवंत तरीके से फिल्माया जाएगा। इसके ज्यादातर कलाकार छत्तीसगढ़ के हैं।

फिल्म ‘झीरम घाटी” से किसी राजनीतिक दल को क्या नफा या नुकसान होगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस फिल्म को लेकर चर्चा गर्म है। फिल्म केनिर्देशक दिनेश सोनी ने कहते हैं कि इसे बनाने केपीछे उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। वे चाहते थे कि इस बड़े घटनाक्रम को पर्दे पर उतारें। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर कलाकारों को रख्ाने के पीछे उद्देश्य यही है, ताकि संवाद में जान आ सके।
यह फिल्म मल्टीप्लैक्स केसाथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी प्रसारित की जाएगी। अंबिकापुर निवासी दिनेश ने बताया कि वे लाइफ इन ए मेट्रो, काई पो चे, राजनीति, आरक्षण, चक्रब्यूह सहित कई अन्य फिल्मोें के निर्माण मेें महत्वपूणर््ा भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि बालीवुड भी देश की बड़ी घटनाओं पर फिल्म बनाता रहा है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, एलओसी कारगिल आदि इसके उदाहरण हैं।
क्या है झीरम घाटी नरसंहार
कांग्रेस के लिए झीरम घाटी नरसंहार बहुत ही संवदेनशील घटना है। वर्ष 2013 मेें भाजपा की रमन सरकार केखिलाफ कांग्रेस केतत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। यह यात्रा बस्तर पहुंची थी, जिस पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित 32 लोगोें की मौत हो गई थी। इनमें शहादत पाने वाले कुछ जवान भी थे।
नेताओं के योगदान को भूली नहीं पार्टी
वर्ष 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस नरसंहार में मारे गए नेताओं के परिवार के छह सदस्यों को टिकट दिया था। वर्तमान में नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल भूपेश सरकार में मंत्री हैं। महेेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा बस्तर केदंतेवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैैं। वर्ष 2013 केविधानसभा चुनाव मेें भी देवती को जीत मिली थी। रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा सीट से अनिता शर्मा भी वर्तमान मेें विधायक हैैं। अनिता केपति योगेेंद्र शर्मा की झीरम घाटी नक्सली हमले मेें मौत हुई थी।