• June 9, 2026 11:11 pm

रूस में मजबूरी में उतरा एयर इंडिया का विमान, रूसी हवाई क्षेत्र को लेकर क्यों छिड़ा विवाद

Share More

10 जून 2023 ! एयर इंडिया ने एलान किया है कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे विमान के उन सभी यात्रियों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे जो रूस में फंस गए थे.

दो दिन रूस में ही फंसे रहने के बाद गुरुवार को आख़िरकार ये विमान सैन फ़्रांसिस्को पहुंचा.

मंगलवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को इंजन में ख़राबी की वजह से रूस के सुदूर पूर्वी मगदान इलाक़े में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था.

अचानक रूस में लैंड करने के बाद रूसी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर चर्चा छिड़ गई थी.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अधिकतर पश्चिमी देशों ने रूसी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है.

ऐसे में एक बहस ये छिड़ गई है कि क्या अमेरिकी विमानों के उन विमान सेवाओं पर रोक लगानी चाहिए जो अमेरिका तक उड़ान के लिए रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं.

इस दौरान सोशल मीडिया पर विमान के यात्रियों की भी तस्वीरें वायरल हुईं.

इन तस्वीरों में देखा जा सकता था कि यात्रियों को अस्थायी तौर पर जिस जगह ठहराया गया वो कोई होटल नहीं था और न ही यात्रियों के लिए अलग कमरों की कोई व्यवस्था की गई थी.

इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक और बहस ये छिड़ गई कि क्या एयर इंडिया को अपने यात्रियों के लिए ज़रूरी सुविधाएं मुहैया नहीं करानी चाहिए थीं.

एयर इंडिया ने बताया है कि मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक विशेष विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया है.

अमेरिका, यूरोपीय और जापानी विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानें रूस के ऊपर से ले जानी बंद कर दी हैं लेकिन भारत की एयर इंडिया, खाड़ी क्षेत्र के कई देश और चीनी विमानन कंपनियों ने रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना जारी रखा है.

इसका फ़ायदा ये होता है कि ये उड़ानें अधिक वक़्त नहीं लेतीं और उनकी क़ीमतें भी कम होती हैं.

  सोर्स :-“BBC  न्यूज़ हिंदी”                                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *