• June 9, 2026 10:40 am

जमशेदपुर में उड़ान भरने के महज 15 मिनट बाद लापता हुआ एयरक्राफ्ट, चांडिल डैम में गिरने की आशंका

ByPrompt Times

Aug 21, 2024
Share More

झारखंड के जमशेदपुर जिले में सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 15 मिनट के बाद एक एयरक्राफ्ट अचानक लापता हो गया। एयरक्राफ्ट के चांडिल डैम में क्रैश होने की आशंका जताई है। डैम में स्नान कर रहे दो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आकाश में उड़ रहे एक विमान को विमान को देखा जो अचानक नीचे आने लगा और डैम में समा गया।

 

  1. नियंत्रित खोने के बाद अचानक डैम की ओर आने लगा एयक्राफ्ट: प्रत्यक्षदर्शी
  2. तेजी से नजदीक आता विमान सीधे डैम के पानी में गिरा, उठा 40 फीट ऊंचा गुबार
  3. एयक्राफ्ट की खोजबीन मे जुटा स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम

 

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद एक एयरक्राफ्ट लापता हो गया। लापता एयरक्राफ्ट के चांडिल डैम में गिरने आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ टीम विमान को खोजने में जुटी हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शी तपन मांझी ने दैनिक जागरण को बताया कि वह और अपने दोस्त रुसु मांझी डैम में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान, डैम के ऊपर एक विमान उड़ान भरते दिखा। लेकिन, थोड़ी ही देर में देखा कि विमान अपना नियंत्रण खो रहा है।

कैसे क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

प्रत्यक्षदर्शी तपन मांझी ने बताया कि विमान तो पहले डैम के करीब आया, इसके बाद उसने फिर से एक ऊंची उड़ान भरी। लेकिन, कुछ ही देर में वह फिर वापस नीचे की ओर आने लगा। तेजी से नजदीक आता विमान सीधे डैम के पानी में गिर गया।

तपन ने बताया कि जैसे विमान पानी में गिरा, डैम के पानी का फव्वारा बनकर करीब 30 से 40 फीट तक ऊपर उठा। विमान गिरने की लोकेशन कोयलागढ़ प्रतापपुर शिव मंदिर के आसपास बताई जा रही है।

 

विमान को क्रैश होने के बाद दोनों युवक विमान गिरे स्थान के आसपास गए, लेकिन विमान गिरने का कोई सुराग नहीं मिला। डैम से बाहर निकलकर दोनों युवक इसकी सूचना गांव वाले को दी, लेकिन गांववालों ने दोनों की बात पर विश्वास नहीं किया।

देर शाम हरकत में आया प्रशासन

इस बीच देर शाम एयरक्राफ्ट का अता-पता नहीं चलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीओ शुभ्रारानी,डीएसपी सुनील कुमार राजवार चांडिल थाना प्रभारी वरूण यादव चांडिल डैम पहुंचे।

अबतक नहीं चला पता

एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। खोजबीन शुरू की गई। 10 बजे के करीब एनडीआरएफ की टीम दो जेट से चांडिल डैम के अंदर गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है। मंगलवार देर रात तक डैम और आसपास के क्षेत्रों में इसकी तलाश जारी रही।

कोयलागढ़ क्षेत्र के पास मिली लोकेशन

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने की लोकेशन मिली। सुबह एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची।

स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है। मंगलवार को यहां विभिन्न गांव से लोगों द्वारा विमान को गिरते देखने की जानकारी दी गई थी। पानी में एक पायलट का जूता मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है |

प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखा रहा है। जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन कर रही। सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शुभ्रा रानी, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल   

 

SOURCE – AMAR UJALA

 

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *