केले को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोगों को केला खाना पसंद होता है. केले और दही को ब्रेकफास्ट में खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
23-जुलाई-2021 । केले को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोगों को केला खाना पसंद होता है. केले को आपने दूध के साथ खाने के बारे में सुना होगा, बहुत से लोग केले को दूध के साथ खाते भी हैं. लेकिन क्या आप केला और दही खाने के फायदे जानते हैं. आपको बता दें कि केला और दही का साथ में सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थय समस्याओं से बचाया जा सकता है. क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है, तो वहीं केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है. जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. केला और दही को आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
केला और दही खाने के फायदेः
1. कब्जः
कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए नाश्ते में केला और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है. कब्ज को दूर करने के लिए दही में केला और किशमिश डालकर खाने से राहत मिल सकती है.
2. वजन घटानेः
दही और केले दोनों को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. दही मे केला डालकर खाने से फ़ैट तेजी से बर्न होता है. दही और केले को नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है.
3. हड्डियाः
केले में मौजूद इंसुलिन नामक फाइबर दही के गुड बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है. इससे कैल्शियम का एब्जॉर्प्शन बेहतर तरीके से हो सकता है. दही और केले के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
4. एनर्जीः
अगर आप थकान महसूस करते हैं तो आपके लिए केले और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है. केले और दही को नाश्ते में खाने से शरीर में दिन भर एनर्जी बनी रहती है, जो हमें थकान से बचाने में भी मदद कर सकता है.
