• March 29, 2024 9:24 pm

जम्मू से 5,726 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए रवाना

Share More

7 जुलाई 2022 कड़ी सुरक्षा के बीच 5,726 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 242 वाहनों में कुल 5,726 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। इनमें 4,384 पुरुष, 1,117 महिलाएं, 57 बच्चे, 143 साधु, 24 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर है।

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,109 तीर्थयात्री 91 वाहनों में तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,617 तीर्थयात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

Source;-“पंजाबकेसरी” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *