• June 9, 2026 12:47 pm

होली के बाद चालू होगा एप, मोबाइल पर मिलेगी टिपर वाहनों की लोकेशन

Share More

02 मार्च2023 | स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर निगम आमजनों को स्वच्छता में भागीदार करने के लिए मोबाइल एप तैयार करा रहा है। इस एप से आमजनों को मोबाइल में टिपर वाहन की लोकेशन पता चल जाएगी, जिससे वह समय पर गीला एवं सूखा कचरा टिपर वाहन में डाल सकेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा शहरभर से डाटा एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही टिपर वाहनों का रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। यह एप होली के बाद काम करना शुरू कर देगा।

शहरवासियों को शिकायत रहती है कि उनके घरों का कचरा लेने के लिए आने वाले टिपर वाहन की लोकेशन उन्हें पता नहीं चल पाती है। इसके कारण कई बार वह कचरा डालने से चूक जाते हैं। इसके अलावा टिपर वाहन भी अपने तय रूट पर जाकर घरों से कचरा कलेक्शन करने के बजाय यूं ही घूमकर लौट आते हैं। इसके चलते लोगों को मजबूरन सड़कों को पर कचरा फेंकना पड़ता है। इससे गंदगी की समस्या जस की तस बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने मोबाइल एप तैयार करने का निर्देश दिया है। इस एप से आमजनों को अपने मोबाइल में टिपर वाहन की जीपीएस लोकेशन पता चल जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल में मैसेज भी आ जाएगा कि टिपर वाहन आपके घर पर पांच मिनट में पहुंचने वाला है। इससे लोग अपने घरों का कचरा समय पर लेकर बाहर आ सकेंगे। इससे एक ओर जहां आमजनों का समय बचेगा वहीं दूसरी ओर टिपर वाहन भी अधिक चक्कर लगा सकेगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी अभी तक टिपर वाहनों के 80 रूट तैयार कर चुके हैं, जबकि कुल 250 रूट बनाए जाने हैं, जिन पर नगर निगम के 210 टिपर वाहन घूमकर कचरा कलेक्शन करेंगे। ऐसे में बाकी रूट का काम होली के बाद ही पूरा हो सकेगा।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *