• June 9, 2026 3:40 pm

समाज से अपील करते हुए आंखों से छलके आंसू, बोले- आपने एकता का परिचय दिया

Share More

13 अप्रैल 2022 | UDH मंत्री शांति धारीवाल एक कार्यक्रम में मंच पर भावुक हो गए और रोने लग गए। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। धारीवाल ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा- एक सामूहिक क्षमा याचना कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाए। UDH मंत्री कोटा में बुधवार को जैन समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कोटा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज की ओर से पदयात्रा निकाली गई थी। पदयात्रा शॉपिंग सेंटर से शुरू हुई जो दानबाड़ी पर खत्म हुई। लोगों को संबोधित करते हुए धारीवाल ने कहा- आज समाज के सभी लोगों ने एकता का परिचय दिया है। समाज के दोनों वर्ग एक मंच पर आए हैं। एक साथ इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने इसकी तारीफ की।

कुछ दिन पहले बड़ा कार्यक्रम करने के लिए कहा था
कुछ समय पहले जैन समाज के एक कार्यक्रम में UDH मंत्री शांति धारीवाल ने समाज के लोगों से अपील की थी कि सभी वर्ग एक मंच पर एक साथ कोई बड़ा कार्यक्रम करें। नहीं तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। बुधवार को जैन समाज के दोनों वर्गों ने मिलकर सामूहिक कार्यक्रम किया। इसके तहत अहिंसा यात्रा निकाली गई।

धारीवाल ने कहा- जैन समाज के कार्यक्रमों में पूरे परिवार की सहभागिता हो इसके लिए भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक क्षमा याचना कार्यक्रम भी सामूहिक रूप से पूरा जैन समाज मिलकर करें। यही अपील करते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि सामूहिक कार्यक्रम समाज करें।

’Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *