30जनवरी 2024
Hyundai Creta का नया मॉडल लॉन्च होने के बाद Citroen C3 Aircross का ऑटोमैटिक वर्जन भी आ गया है. फ्रैंच ऑटो कंपनी ने सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक के माइलेज का भी खुलासा कर लिया है. इसलिए अगर आप हुंडई क्रेटा या दूसरी एसयूवी छोड़कर सी3 एयरक्रॉस का ऑटोमैटिक मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो माइलेज चेक करना ना भूलें. बाजार में मौजूद मिडसाइज एसयूवी के माइलेज चेक करके आप अपने लिए अच्छी एसयूवी चुन पाएंगे.
C3 Aircross ऑटोमैटिक की फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो ये कार 17.6 किमी/लीटर का माइलेज देती है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है. पहले इस SUV में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देना शुरू कर दिया है.
C3 Aircross Automatic: माइलेज और कीमत
सी3 एयरक्रॉस के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये से लेकर 13.85 लाख रुपये तक है. हुंडई क्रेटा का भी नया मॉडल मार्केट में आ गया है. इसके ऑटोमैटिक वर्जन की बात करें तो क्रेटा (AT) 17.7 किमी/लीटर और 18.4 किमी/लीटर का माइलेज देती है. इस लिहाज से देखा जाए तो नई क्रेटा का माइलेज ज्यादा है.
स्रोत:- ” TV9 भारतवर्ष ”
