• March 29, 2024 10:50 am

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में बैडमिंटन को मिलेंगे छह अवॉर्डया स्वागत

ByPrompt Times

Aug 26, 2020
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में बैडमिंटन को मिलेंगे छह अवॉर्ड
Share More

इस साल 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन खिलाड़ियों को मिलने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में बैडमिंटन के छह खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा गत शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने की थी। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल सेरेमनी के जरिए दिए जाएंगे। भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सत्यप्रकाश तिवारी को लाइफटाइम ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाएगा। गंधे ने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि मुरगुंडे ने दो बार दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। तिवारी ने पैरा बैडमिंटन में नौ अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। इनके अलावा पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। खन्ना के नेतृत्व में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के नंबर एक युगल खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी को 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *