• April 18, 2024 11:56 pm

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, 6.50% तक का सालाना रिटर्न

06 नवंबर 2022|  एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर रिवाइज्ड किए हैं। एक्सिस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं।

3.50% से 6.50% तक मिलेगा ब्याज
अब आपको एक्सिस बैंक में FD कराने पर 3.50% से 6.50% तक ब्याज मिलेगा। अब आपको एक्सिस बैंक में 1 साल के लिए FD कराने पर 6.25% सालाना ब्याज मिलेगा।

SBI सहित अन्य बैंकों ने बढ़ाए FD पर इंटरेस्ट रेट्स
इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंक ने FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए थे। इन सभी बैंकों ने भी इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए थे।

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट
टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *