• April 19, 2024 4:52 pm

भारत के इस शहर का बरगद का पेड़ है विश्व प्रसिद्ध

ByPrompt Times

Oct 5, 2020
भारत के इस शहर का बरगद का पेड़ है विश्व प्रसिद्ध

भारत देश की पहचान यहां की सांसकृतिक या सभ्यता के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।आज हम आपको भारत के भारत के ऐसे पूर्वी शहरों के बारे में बताने जा रहे है जो वर्ल्ड फेमस है अपनी अनोखी चीजों के कारण।आइए जानते है इन शहर के बारे में

हावड़ा- कोेलकाता का हावड़ा ब्रिज अपनी सुंदर बनावट के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है यह हुगली नदी पर बना हुआ है।यह पुल कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है।।अवानी रीवरसाइड मॉल हुगली नदी के किनारे स्थित है और बहुत ही ज्यादा फेमस है।पश्चिम बंगाल में स्थित हावड़ा कोलकाता का ट्विन सिटी है।

हावड़ा चार पुल के जरिए कोलकाता से जुड़ा हुआ है।इन पुलों के नाम है विवेकानंद, विद्यासागर, हावड़ा और निवेदिता।जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी पुल अपने आप में बेहद ही खास हैं। विद्यासागर पुल केबल के सहारे बना है और अपनी भव्यता और ऊंचाई के लिए जाना जाता है, साथ ही विद्यासागर सेतु भी इन दो शहरों को आपस में जोड़ता है वहीं हावड़ा पुल एक कैंटलेवर ब्रिज है।

हावड़ा और आसपास के पर्यटन स्थल बॉटनिकल गार्डन या अचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बॉटनिकल गार्डन हावड़ा का सबसे चर्चित पर्यटन स्थल है।शिबपुर में स्थित यह गार्डन109 हेक्टियर में फैला हुआ है।कई इलाकों में फैला हुआ होने के कारण यहां के बरगद के पेड़ को विश्व में सबसे बड़ा माना जाता है।

इसके अलावा यहांं की संतरागाछी झील में ढेरों प्रवासी पक्षी आते हैं और यह जगह फोटोग्राफरों के बीच काफी चर्चित है।भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले का एक नगर निगम है।हावड़ा पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र और कोलकाता के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *