• March 29, 2024 6:50 am

बड़वानी : तीन दिन में न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री बढ़ा

By

Dec 2, 2020
बड़वानी : तीन दिन में न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री बढ़ा
Share More

बड़वानीक्षेत्र में उत्तर-पूर्वी हवाओं का क्षेत्र में प्रभाव कम होने से वातावरण में ठंडक भी कम होने लगी है। आसमान साफ होने से दिन-रात के तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम इकाई द्वारा पांच दिन के अनुमानित मौसम की एडवाइजरी जारी की है। इसमें 5 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सात से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी ओर से हवा चलेगी। वहीं दिन का तापमान स्थिर व रात्रि का तापमान बढ़ सकता है।

उधर जिले में रबी सीजन की बोवनी जारी है। सर्वाधिक गेहूं फसल की 84 हजार हेक्टेयर में बोवनी होना है। जिले में रबी सीजन फसलों के लक्ष्य एक लाख तीन हजार 985 हेक्टेयर के विरुद्ध अब तक 61 हजार 285 हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है। कुछ क्षेत्रों में किसान अब भी तेज ठंड पड़ने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम बजट्टा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के स्वचलित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम केंद्र के विशेषज्ञों ने बताया कि क्षेत्र में 5 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वी ओर से सात से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों ने किसानों से आह्वान किया है कि मौसम अनुरूप 20 दिसंबर तक रबी सीजन की बुआई पूर्ण कर ली जाए।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *