25 जून 2022 | 26 जून को आयोजित होने वाले अबुआ बुगिन स्वास्थ मेला का प्रचार करने रनिया के बीडीओ संदीप भगत जिले के अंतिम छोर पर अति पिछड़े बघिया, बेलकीदूरा, केनबांकी गांवों में पहुंचे। जहां वे लोगों के घरों में जाकर उन्हें स्वास्थ्य मेला के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए मेले में आने की सलाह दी। उन्होंने गांव में ग्रामीणों के संग बैठक कर स्वास्थ्य मेला के अलावा सर्वजन पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए बीडीओ ने कहा कि रनिया प्रखंड के सभी सात पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य मेला में ले जाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए तीन क्लस्टर सोदे, ताम्बा एवं तोकेन को बनाया गया है। प्रत्येक क्लस्टर तक गांव से लाने के लिए पांच-पांच सवारी गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। इसके बाद प्रत्येक क्लस्टर से खूंटी तक ग्रामीणों को लाने ले जाने के लिए छह-छह बड़ी बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गांव से क्लस्टर एवं शिविर तक निगरानी हेतु वोलेंन्टियर नियुक्ति किए गए हैं।
सोर्स;-“हिंदुस्तान”
