• April 19, 2024 7:35 am

खूबसूरत स्टार पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद के संगीत लेबल धमाका रिकॉर्ड्स को जल्द ही लॉन्च करने की घोषणा की

ByPrompt Times

Nov 4, 2020
खूबसूरत स्टार पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद के संगीत लेबल धमाका रिकॉर्ड्स को जल्द ही लॉन्च करने की घोषणा की

यह जन्मदिन खूबसूरत पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए और भी खास हो गया है, क्योंकि अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री धमाका रिकॉर्ड्स नामक अपने नए म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल के बारे में बात कर रही है, और वह जल्द ही इसे अपने पहले सांग के साथ लॉन्च करेगी!
पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने बर्थ डे सेलिब्रेट करने और धमाका टीम के साथ जश्न मनाने के लिए परिवार के साथ एक उत्सव का आयोजन किया।
धमाका न केवल पहले से ही स्थापित गायकों, कलाकारों और संगीतकारों को प्रमुख स्थान देगा, बल्कि नई प्रतिभाओं को भी बढ़ावा देगा। पद्मिनी अपनी बहनों शिवांगी, तेजस्विनी और भतीजी श्रद्धा के साथ हमेशा सांग्स-गाना पसंद करती रही हैं और म्यूजिक में उनकी गहरी दिलचस्पी रही है। वास्तव में, पद्मिनी ने अपने करियर की शुरुआत एक प्ले बैक सिंगर के रूप में की थी. उदाहरण के लिए यादों की बारात, किताब, बर्निंग ट्रेन और विधाता जैसे प्रतिष्ठित सांग उन्होंने गाए है, उन्होंने अपने समय के कुछ सबसे बेहतरीन सांग्स के लिए अपनी आवाज दी है। टीम धमाका के पास पहले से ही काफी बड़े प्लान्स हैं, लेकिन वह अभी ऑडियंस के लिए इसे सरप्राइज रखना चाहते है।
इस बारे में बात करते हुए, पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं,
“मैं बहुत खुश हूँ कि मैं अपना जन्मदिन अपने सबसे करीबी और प्यारे लोगों के साथ मना रही हूँ. मैं बहुत उत्साहित होते हुए यह घोषणा कर रही हूं कि मेरा रिकॉर्ड लेबल धमाका रिकॉर्ड बहुत जल्द हमारे पहले सांग के साथ लॉन्च होगा! मैं इस म्यूजिकल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए बहुत रोमांचित हूं और सभी महान प्रतिभाओं के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। “
पद्मिनी के करीबी परिवार के सदस्यों ने इस सेलिब्रेशन को बहुत खास बना दिया और कोविड के कारण वह बहुत लंबे समय के बाद सभी को एक साथ देखकर बहुत खुश थी।
टूटू शर्मा, प्रियांक शर्मा, शक्ति कपूर, शिवांगी कपूर, सिद्धार्थ कपूर, श्रद्धा कपूर, पंकज सारस्वत, तेजस्विनी कोल्हापुरे और वेदिका सारस्वत के साथ धमाका रिकॉर्ड की टीम विभास अरोड़ा और पारस मेहता इस जश्न में शामिल हुए।
अपने शानदार प्रदर्शन के साथ प्रशंसकों को लुभाने के बाद, अब पद्मिनी और उनकी टीम संगीत के साथ एक विशाल धमाका करने वाली है , जिसे देखने का समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *