22जनवरी 2024
पटना: अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि आपकी वजह से करोड़ों रामभक्तों का सपना पूरा हुआ। बिहार के जमुई के सांसद चिराग ने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि हम सभी 140 करोड़ देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि आपके नेतृत्व में रिकॉर्ड समय के अंदर अयोध्या धाम के भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
‘आपकी वजह से करोड़ों रामभक्तों का सपना पूरा हुआ’, पीएम मोदी को बिहार से उनके ‘हनुमान’ की बड़ी बधाई
