• April 24, 2024 10:13 am

भारती सिंह ने FIR दर्ज होने के बाद किया पहला पोस्ट, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाना पड़ा था भारी

17 अप्रैल2022 | भारती सिंह के खिलाफ दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर केस दर्ज हो गया है। उन पर IPC की धारा 295-A के तहत कहते हैं न कभी-कभी ज्यादा हंसी-मजाक भारी पड़ जाता है। वही हुआ सबकी फेवरेट और पॉप्युलर कमीडियन भारती सिंह के साथ। दाढ़ी-मूंछ पर उन्होंने लोगों के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए जो कुछ कहा, उससे उन पर केस हो गया। सिख समुदाय ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। हालांकि उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। और मामला रजिस्टर्ड हो गया। अब जो हुआ, सो हुआ। इस बीच भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट किया है, जिसे देखकर लगता है कि वह डरी हुई हैं।

दरअसल, भारती सिंह ने अपने किसी शो में जैस्मीन भसीन के साथ दाढ़ी-मूंछ के फायदे गिनाए थे। हालांकि ये उनका मजाक था। जैसे वह अक्सर चीजों और लोगों के बारे में करती रहती हैं। कहा था, ‘दाढ़ी-मूंछ क्यों चाहिए? अरे दाढ़ी-मूंछ के बड़े फायदे होते हैं। दूध पीयो और ऐसे करो तो सेवंइयों का टेस्ट आता है। मेरे काफी फ्रेंड्स लोगों की शादी हुई है। जिनकी सीने तक दाढ़ी है। सारे दिन दाढ़ी में से जुएं निकालती रहती हैं।’ अब यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सिख समुदाय के लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

FIR के बाद भारती सिंह ने किया पोस्ट
अमृतसर में प्रदर्शन तो हुआ ही साथ ही उनके खिलाफ एक्शन लेने की भी बातें कही जाने लगीं। ट्विटर पर भी लोगों ने भारती सिंह को टैग करके जवाब मांगना शुरू कर दिया था। ऐक्ट्रेस ने वीडियो बनाकर पूरे मामले पर सफाई दी और सभी से माफी भी मांगी। लेकिन उन पर आईपीसी के सेक्शन 295-A के तहत केस दर्ज कर दिया गया। इतना सब कुछ होने के बाद ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ताजा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की फोटो लगाई है और नीचे हाथ जोड़ने वाले ढेर सारे इमोजी पोस्ट किए हैं।

पहले भी भारती सिंह पर कसा था शिकंजा
बता दें कि इसके पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को ड्रग्स केस में NCB ने 15 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था। कमीडियन के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस वजह से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि दूसरे दिन ही NDPS कोर्ट से जमानत भी मिल गई थी। दोनों ने गांजा के सेवन की बात भी मानी थी। इस वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया था। खैर अब एक बार फिर भारती सिंह मुसीबत में फंस गई हैं।

Source;-“नवभारत टाइम्स“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *