• April 25, 2024 4:47 pm

पर्यटक स्थल के रू प में विकसित होगा भुरमुनी का जलप्रपात

By

Dec 11, 2020
पर्यटक स्थल के रू प में विकसित होगा भुरमुनी का जलप्रपात

पिथौरागढ़ : लाकडाउन में अस्तित्व में आए जिला मुख्यालय के नजदीकी भुरमुनी गांव में स्थित खूबसूरत जलप्रपात जल्द पर्यटक स्थल के रू प में विकसित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने भुरमुनी गांव पहुंचकर वाटरफाल का स्थलीय निरीक्षण किया और पर्यटन विभाग से जल्द इसका विस्तारीकरण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही अधिकारियों से बात की जाएगी। कोशिश है कि यह जल्द काम शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि इसके विस्तारीकरण से सैलानियों की आमद बढ़ेगी, जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोग मेहनत और लगन के साथ काम करें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
गुरुवार को जिपं अध्यक्ष दीपिका भुरमुनी गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां मंदिरों, प्राकृतिक नौले-धारों व जलप्रपात का निरीक्षण किया। जलप्रपात से प्रभावित होकर दीपिका ने कहा कि यह स्थल सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसका संरक्षण करने से यह जिले के मशहूर पर्यटन स्थलों के रू प में विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यटन विभाग से इस जलप्रपात के साथ ही यहां के मंदिर, नौले-धारों का भी विस्तारीकरण कराया जाएगा। इससे पूर्व बोहरा ने भुरमुनी के ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं और शीघ्र उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीण निर्माण विभाग से अभियंता दीपक कुमार, ग्राम प्रधान कमला खड़ायत, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट, सुभाष, कुंदन बोरा, रमेश खत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *