• January 15, 2025 4:58 pm

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सफलता के दो गौरवपूर्ण वर्ष

Share More

बिलासपुर। भारतीय रेलवे की आधुनिकतम और श्रेष्ठतम वंदे भारत एक्सप्रेस, जो बिलासपुर और नागपुर के मध्य संचालित होती है, ने अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्रतिष्ठित ट्रेन को दो वर्ष पूर्व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह गाड़ी अपनी उच्च गति, आधुनिक सुविधाओं और समय की पाबंदी के लिए प्रसिद्ध है। इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है।

पिछले दो वर्षों में इस ट्रेन ने बिना किसी तकनीकी समस्या के सुचारु और निर्बाध रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों के सफर को न केवल आरामदायक और सुरक्षित बनाया है, बल्कि यात्रा समय को भी उल्लेखनीय रूप से कम किया है। यह गाड़ी लगभग 412 किलोमीटर की दूरी को केवल 5.5 घंटे में तय करती है। इसमें उत्कृष्ट आसंदी व्यवस्था, वाई-फाई, इन्फोटेनमेंट प्रणाली और स्वचालित दरवाजों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह ट्रेन न केवल व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि क्षेत्रीय समृद्धि में भी योगदान दे रही है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *