• March 29, 2024 11:23 am

भाजपा जिला बस्तर सेवा ही संगठन ई बुक का हुआ विमोचन

ByPrompt Times

Sep 26, 2020
भाजपा जिला बस्तर सेवा ही संगठन ई बुक का हुआ विमोचन
Share More

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई भाजपा कार्यालय जगदलपुर में

जगदलपुरभारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा सेवा ही संगठन ई बुक का विमोचन दिनांक 25 सितंबर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किया गया, इस विमोचन कार्यक्रम के पहले दीनदयाल उपाध्याय की फ़ोटो पर माल्यार्पण एवम दीप जलाकर जयंती मनाई गई। लॉक डाउन के दौरान भाजपा जिला बस्तर द्वारा कोरोना काल मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की है। गरीबों तक राशन पहुंचाया है। मास्क वितरण कर और पुष्प देकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया है। जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है। वर्चुअल सम्मेलन और रैली का आयोजन कर पार्टी ने संगठन को समय के अनुरूप चलने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों को एक डायरी में संजोने को लेकर ई बुक बनाई गई है। इस ई बुक में सेवा कार्यों व धरना प्रदर्शन अन्य पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई है ।प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाउ कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के कार्यकर्ता खुद की चिंता किए बगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे, वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सेवा को ही संगठन मानकर सेवा कार्य करने में लगे हैं। प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक भोजन, राशन ,मास्क, सैनिटाइजर पहुंचाने के साथ ही प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम भी किया ।लोगों के उपचार की व्यवस्था भी की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने अपने संदेश में समस्त कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य करने के लिए बधाई दी है।      भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर ने सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ कोरोना वायरस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य को ई बुक के रूप में संकलित किया है। पार्टी द्वारा जिला स्तर एवम मंडल स्तर पर तैयार की गई ई बुक का विमोचन भाजपा कार्यालय जगदलपुर में आज संपन्न हुआ। लॉकडाउन के समय किये गए सेवा कार्यों की ई बुक के रूप में विमोचन भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाउ कश्यप, प्रदेश मंत्री किरण देव, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडे, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपाई, ई बुक प्रभारी संग्राम सिंह राणा, आईटी सेल प्रभारी पंकज आचार्य एवं बी.जयराम की उपस्थिति में ई बुक का विमोचन किया गया।ई बुक को बनाने में विशेष रुप से सत्यम तिवारी एवं आशु आचार्य का योगदान रहा। विमोचन कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया एवं समापन व आभार जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। इस विमोचन कार्यक्रम में विशेष रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवम मास्क लगाकर कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीनिवास रथ, सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे।

अशोक कुमार टंडन


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *