• May 2, 2024 1:27 pm

कांग्रेस के पूर्व नेताओं को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जयवीर शेरगिल बनाए गए प्रवक्ता

02 दिसंबर 2022 |  भाजपा ने आज (शुक्रवार) कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

बता दें अगस्त महीने में जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। 39 वर्षीय शेरगिल ने पार्टी छोड़ते समय कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि चाटुकारिता दीमक की तरह संगठन को खा रही है।

तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर जयवीर शेरगिल ने बड़े आरोप लगाए थे। कहा था, ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हित में नहीं है, बल्कि यह स्वार्थी हितों से प्रभावित है। जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।’

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *