• April 24, 2024 7:56 am

भारतीय जनता पार्टी स्थापना सप्ताह समारोह के तहत भाजपा ने किया सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

ByPrompt Times

Apr 10, 2021
भारतीय जनता पार्टी स्थापना सप्ताह समारोह के तहत भाजपा ने किया सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

रायपुरभारतीय जनता पार्टी स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत  जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के निर्देश पर कार्यक्रम प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्री अमित मैसेरी के संयोजकत्व में  भाजपा व  युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों में सैनिक व पूर्व सैनिकों का सम्मान किया ।
    माना मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय  ने  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में देश की रक्षा में लगे हुए सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिक श्री भागवत सिंह तोमर जी (सेवानिवृत्त सैनिक,राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त) श्री यशवंत सिन्हा जी (20 वीं बटालियन महासमुंद,पुलिस पुरूस्कार)  श्रीइकराम यादव जी (नारायणपुर में पदस्थ,प्लाटून कमान्डर),श्री कमला प्रसाद जी (सेवा निवृत्त सैनिक) को सम्मानित किया गया।
 पवन साय ने  कहा कि चीन ने नापाक इरादे से बलपूर्वक एक बार पुनः भारत की धरती पर कदम रखा था । परंतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में लद्दाख की विषम परिस्थितियों में देश के सैनिकों के शौर्य के आगे चीन को अपने कदम पीछे हटाने पड़े। जिन सैनिकों की शहादत व वीरता से यह सफलता प्राप्त की है यह प्रतीक स्वरूप हमारी ओर से उनका सम्मान है।
इस सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल साहू, आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के,  राहुल राव, भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, उपस्थित थे।
दीनदयाल उपाध्याय मंडल में जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर के द्वारा एनसीसी बटालियन  रोहनीपुरम में सैनिकों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया।
   कोटा क्षेत्र में रहने वाले  पूर्व सैनिक श्री दिनेश मिश्रा जी , BSF के जवान श्री मनोज मिश्रा जी एवँ देश की सेवा करते वीरगति को प्राप्त तिवारी जी के परिवार, उनके पिता जी एवँ माता जी से मिलकर देश के प्रति उनके समर्पण को  परेश्वर बाग ,पंचू राम भारती, दुर्गा सिंह ठाकुर, हर्षवर्धन शुक्ला ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *