• March 29, 2024 3:30 pm

किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना में भाजपाई जोरदार बरसे

ByPrompt Times

Oct 8, 2020
किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना में भाजपाई जोरदार बरसे
Share More

*राज्यपाल के नाम सौंपा गया तहसीलदार को ज्ञापन*

कसडोल | प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कसडोल विकासखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसडोल, टुंडरा एवं बया मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पुराना थाना परिसर में एकदिवसीय धरना देकर राज्यपाल के नाम कसडोल तहसीलदार को राज्य सरकार के किसान विरोधी एवं वादा खिलाफी के विरोध में व 01 नवंबर से धान खरीदी करने, धान का मूल्य 2500/रू एक मुश्त देने, दो साल का बकाया बोनस देने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपे। धरना के दौरान भाजपा के वक्ताओं ने राज्य के कांग्रेस सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि बिल को किसानों के लिए हितकर व आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण अस्त्र बताए उनका कहना है जब किसान आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भरता को प्राप्त करेगा किसान हितैसी महत्वपूर्ण कृषि बिल पास करने के लिए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की गई।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता डॉ अजयराव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय सांसद गुहारामअजगले, टुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष छतराम साहू, कसडोल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भीखम प्रसाद कैवर्त्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष श्रीमती गौरी देवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप कसडोल मंडल महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी, रामचन्द्र ध्रुव, प्रदेश मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, पार्षद श्रीमती चंद्रिका वैष्णव, सुश्री कमल कैवर्त्य, गुनिराम साहू, रूपचंद साहू, गणेश शंकर साहू, नागेश साहू, अतुल केसरवानी, नर्मदा यादव, दिगेश्चरी शुक्ला, भरत दास मानिकपुरी, दिल्हरण जायसवाल, कमल श्रीवास, सेवक राम धेनु सेवक, भगत राव, विमल वैष्णव, राजू साहू, अनिल श्रीवास युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सूजे साहू महामंत्री, हेमदास मानिकपुरी, गोटीलाल साहू, विष्णु यादव, डॉ दरस वर्मा, रामगोपाल मिरी, सेवक साहू, सुरेश जायसवाल, दिलहरण ध्रुव, खम्हन वर्मा, कमल साहू, गौरी शंकर साहू, राजेश श्रीवास, हृदय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं, किसान जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

अशोक कुमार टंडन


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *