• April 23, 2024 7:04 pm

सीएम बघेल के बयान पर भाजपा अध्यक्ष साय का प्रहार

ByPrompt Times

Apr 10, 2021
हाईकोर्ट के फैसले के बाद मरकाम और बघेल में ज़रा भी नैतिकता बची हो तो वे डॉ. पात्रा से क्षमायाचना करें : भाजपा
  • भाजपा अध्यक्ष साय ने बघेल को बताया पैंतरेबाज, कहा हर विषय पर राजनीति कर अपनी नाकामी छुपाना चाहते हैं सीएम बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम बघेल से पूछा हैं कि कहीं दस जनपथ से वैक्सिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाने और केंद्र सरकार को कोसने का ज्यादा दबाव तो नहीं आ रहा जिसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बौखला रहे हैं? श्री साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा कि संकट की इस घड़ी में  आरोप प्रत्यारोप, राजनीतिक मिथ्या प्रलाप से बचें। इस संकट के समय में छत्तीसगढ़ की जनता के हित में काम करने की ज़रूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ कोरोना की चपेट में हैं। नागरिकों की मौत हो रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव नजर आ रहा है। हमने प्रारम्भ से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि यह समय राजनीति का नहीं है, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम कांग्रेस के नेताओं ने इस संकट की घड़ी में केवल राजनीति करने का काम किया हैं।

श्री साय ने कहा कि देश के महान वैज्ञानिकों ने जनता के लिए वैक्सीन बनाई उस पर भी कांग्रेस के नेताओं ने प्रश्न खड़ा किया, भ्रम फैलाया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रीमंडल के सदस्यों ने वैक्सीन पर सवाल उठा कर ना सिर्फ देश के वैज्ञानिकों का अपमान किया बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रमित कर वैक्सिनेशन के प्रति उदासीन होने मजबूर किया। भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाना अपनी असफलता को ढकने कांग्रेस की एक और राजनीतिक पैतरेबाजी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आत्मचिंतन करना चाहिए कि बीते एक वर्ष में कोविड19 के दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार ने क्या तैयारियां की हैं। विचार करना चाहिए कि कांग्रेस सरकार एक वर्ष में पर्याप्त बिस्तरों, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं कर पाई? क्यों शराब पर कोरोना के नाम पर लगाये गए सेस की राशि का उपयोग नहीं किया जा सका? क्यों प्रारम्भ में ही वैक्सिनेशन पर भ्रम फैला कर उदासीनता दिखाई गयी? क्यों कोरोना सेफ़्टी के लिए प्रयास करने की बजाय कांग्रेस ने वर्ल्ड सेफ़्टी क्रिकेट का लुफ़्त उठाना ज्यादा जरूरी समझा? क्यों छत्तीसगढ़ की जनता को कलेक्टरों के भरोसे छोड़ कर आप असम चुनाव में नाच गाना करते रहे? क्यों स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कहना पड़ा कि काफी विलंब हो चुका हैं? कहीं बघेल और स्वास्थ्य मंत्री के ढाई-ढाई साल के मनमुटाव का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को विलंब से निर्णय के चलते तो नही भुगतना पड़ रहा हैं?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वैक्सीन लगवाने पर बधाई देते हुए कहा कि वैक्सीन का अगला डोज बिना देर किए सही समय पर लगवा लेंगे। दस जनपथ के दबाव में भूलेंगे नहीं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और बौखलाहट से बचाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *