• March 29, 2024 7:39 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर बांटे मिठाई

ByPrompt Times

Aug 6, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर बांटे मिठाई
Share More

*नगर के सभी मंदिरों में मत्था     टेके एवं दीपक, बाती और तेल वितरण किए*

कसडोल | आज का दिन सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला है सारा भारत इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह घड़ी आ गई, इससे पूरे देश में हर्षल्लास का वातावरण देखने को मिला। आज से 5 अगस्त का दिन सदा के लिए इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो जाएगा, क्योंकि लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शुरुआत किए।  कोरोना काल होने से सभी अपने अपने घरों से ही इस पल की साक्षी बने और अपने अपने ढंग से गांवों में ही दिन भर पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा।       इसी कड़ी में आज कसडोल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय साहू धर्मशाला भवन में मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण एवं परम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाए एवं शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात नगर भ्रमण करते हुए नगर के सभी देवी देवताओं के मंदिरों में मत्था टेके और शाम को प्रज्वलित करने हेतु दीए, बाती और तेल भेंट किए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के घरों में जाकर शाम को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दीपावली जैसा दीपक जलाने का आग्रह किया गया।       
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल, प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) श्रीमती श्यामबाई साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला मंत्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीखम प्रसाद कैवर्त्य, मंडल उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री भारती बाला मैथ्यूज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, पार्षद कुमारी कमल कैवर्त्य, पार्षद प्रतिनिधि विमल वैष्णव, पूर्व पार्षद सेवक राम धेनिसेवक, नागेश्वर साहू, कमल श्रीवास, जगदीश घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक कुमार टंडन


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *