सनी देओल इस समय अपनी फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अब अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा के गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना
सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म जाट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिनेता बीते दिन अपनी फिल्म की सफलता के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने तनोट माता मंदिर का दर्शन किया। वहीं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल बीएसएफ जवानों के साथ अपनी फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ के गाने ‘मैं निकला ओ गड्डी लेके’ पर डांस करते दिख रहे है। इसके साथ ही उन्होंने जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि, यह वीडियो बीते दिन बुधवार का है।
‘जाट’ आज हुई रिलीज
बात करें सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की तो यह फिल्म आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। यह एक्शन फिल्म है। इसमें सनी देओल के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएं हैं।
‘जाट’ फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि यह साउथ स्टाइल मसाला एक्शन फिल्म है। वहीं, दूसरे ने कहा कि इसमें डायरेक्शन कमाल का है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म का पहला हाफ एक्शन और रोमांस से भरपूर है, वहीं दूसरा हाफ रोमांच और बेहतरीन एक्शन से लबरेज है। कुछ यूजर्स ने इसे सनी देओल की अभी तक की सबसे दमदार एक्शन वाली फिल्म बताया है।
बीएसएफ जवानों ने गाया गाना, सनी देओल ने किया डांस
