29 दिसंबर 2022 |विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर UGC NET JRF December 2022 के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रमुख प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। UGC द्वारा NTA को UGC NET के संचालन के लिए जिम्मा सौंपा गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
सोर्स :-“अमर उजाला ”
