• April 24, 2024 1:29 pm

CCI ने 79 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड समर्थन मूल्य पर खरीदी

ByPrompt Times

Aug 17, 2020
CCI ने 79 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड समर्थन मूल्य पर खरीदी

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम काटन कार्पोरेशन आफ इंडिया (सी.सी.आई.) ने अभी तक देश के विभिन्न व्हाइट गोल्ड उत्पादक राज्यों की मंडियों से 1 अक्तूबर 2019 से चालू हुए कपास सीजन साल 2019-20 के दौरान 79 लाख गांठों से अधिक व्हाइट गोल्ड (कपास) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदा है, जबकि सी.सी.आई. की व्हाइट गोल्ड खरीद जारी है. रूई कारोबारी दीन दयाल पुरुषोत्तम लाल सिरसा के एम.डी. पंकज शारदा के अनुसार सी.सी.आई. के उपरोक्त व्हाइट गोल्ड गांठों में 3 लाख गांठ हरियाणा की भी शामिल हैं. सी.सी.आई. के पास लगभग 9 लाख गांठ साल 2018-19 की गोदाम में स्टाक की पड़ी हैं. सी.सी.आई. के अतिरिक्त महाराष्ट्र फैडरेशन ने भी किसानों का सफेद सोना एम.एस.पी. पर 11 लाख गांठों से खरीदा है. सी.सी.आई. व महाराष्ट्र फैडरेशन का कहना है कि जब तक देश में किसानों का सफेद सोना मंडियों में आएगा उनकी खरीद जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *