• April 26, 2024 3:50 am

चंद्र देव राय का आज वनांचल मे सघन दौरा रहा

ByPrompt Times

Nov 3, 2020
चंद्र देव राय का आज वनांचल मे सघन दौरा रहा

कसडोल | बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन चंद्र देव राय  का आज वनांचल मे सघन दौरा रहा,। सर्व प्रथम बार नवापारा मे वन विभाग के आला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किये, साथ ही साथ सरकार के नरवा कार्यक्रम का अवलोकन भी किये  ।बार नवापारा से सीधे बया अमरुवा चांदन राजादेवरी होते हुए बिलारी पहुंचे, और वन विभाग के सहयोग से निर्मित लेमन ग्रास आइल मशीन का लोकार्पण किये, और किसानों से इसकी उपयोगिता व इससे होनेवाले फायदे पर चर्चा कर, यंहा पानी सुविधा के लिए एक बोर खनन, और एक भवन निर्माण की घोषणा कर किसान मजदूर की दिल जीत लिया!  सरायपाली होते हुए अर्जनी पहुंचे और महुआ डोरी तेल मिनी मील का लोकार्पण किये, यहाँ उनहोंने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को चेक वितरण कर सम्मान किया!        अर्जुनी विश्राम गृह में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनकी छोटी बडी समस्या को हल करने के बाद, सीधे महकोनी के लिए पुरे काफिले के साथ निकल पड़े, जहाँ चन्द्रदेव राय ने दोना पत्तल बनाने के मशीन का लोकार्पण किया, और गौशाला में पनीर बनाने हेतु भवन का लोकार्पण, किये, तेरह परिवार को रोजगार के सुअवसर के  साथ, यहाँ सैकडों गौमाता को रखा जाना है, इस प्रकार से माननीय महोदय जी बिलारी ज, अर्जुनी म, व महकोनी क्षेत्र के किसान मजदूर साथियों को बड़ी सौगात दी है, इसके लिए क्षेत्र वासियों ने मा. गुरुजी, मा. मुख्यमंत्री जी के साथ तमाम मंत्री मडल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया है!!           इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक तिवारी वन मंडल अधिकारी , उदय सिंह ठाकुर उपवन मंडलाधिकारी कसडोल , अरविंद व्यास उपवन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार , आर एस मिश्रा अधीक्षक ,  टी आर वर्मा रेंजर , गोविंद सिंह रेंजर,एन के सिन्हा रेंजर, कृष्णानु चंद्राकर रेंजर, पंच राम यादव रेंजर ,जे पी जायसवाल रेंजर सहित वन विभाग के  कर्मचारी के साथ, जिला पंचायत सभापति शेख अलीमुद्दीन, डा परमानन्द साहू पूर्व अध्यक्ष बिलाईगढ, राजा अग्रवाल उपाध्यक्ष बिलाईगढ, एवं युधिष्ठिर नायक , विजय बरिहा, संजय गोयल, संतोष पटेल, दीपक बांदे, शेख समसुद्दीन, शरीफ खान, अभिषेक, प्रमोद, जान मोहम्मद खान, झुमुक लाल बांदे,सरपंच राजादेवरी, नेताम जी, सरपंच छतवन, अमरध्वज यादव सरपंच, अनिरुद्ध दीवान सरपंच आमगांव, पुरषोत्तम प्रधान, राम सिह ठाकुर, अश्वनी केवर्त, एवन टंडन सरपंच, नोबल डहरिया,आदि के साथ बिलारी मे नल कुमार पटेल अध्यक्ष, राम सिह कर्ष सरपंच, नारद पटेल, आशिप खान, हेमलाल पटेल, गोकुल बर्मन,  जीबर्धन पटेल, राम कुमार आदि सैकड़ों किसान मजदूर के साथ कार्यकर्ता शामिल रहे  । विधायक राय के अथक प्रयास, कड़ी मेहनत, दूरगामी सोच, संघर्ष से जन हित कार्य तीब्र गति से हो रहा है जिसके लिए युधिष्ठिर नायक वनांचल एवं समस्त वनांचल वासियों ने विधायक जी का आभार माना ।

अशोक कुमार टंडन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *