• April 20, 2024 12:44 am

मुख्यमंत्री ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन पर दुःख व्यक्त किया

By

Nov 24, 2020
राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए संशोधित दरें जारी की

रायपुर, 24 नवम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री तरूण गोगोई का आज गौहाटी में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरूण गोगोई के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने असम की जनता की सेवा को अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लिया था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री तरूण गोगोई के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *