• April 20, 2024 11:27 am

CM गहलोत पीएम मोदी को याद दिलाएंगे उनका वादा

6 अगस्त 2022 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सुबह 10:30 बजे विज्ञान भवन में प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी वर्चुअल इस बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के लिए कुछ विशेष मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाएंगे। साथ ही राजस्थान के 13 जिलों से जुड़ी ईस्टर्न कैनल परियोजना  (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किए जाने का मामला भी प्रधानमंत्री के समक्ष उठा सकते हैं। राजस्थान की राजनीति में ईआरसीपी के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा के नेताओ  में जुबानी जंग जारी है। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सीएम गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच ट्वीटर वार तक हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अजमेर और जयपुर में आयोजित जनसभा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। हालांकि, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखाव ने कहा कि ऐसा कोई वादा नहीं किया। राज्य के जलदाय मंत्री महेश जोशी ने पीएम मोदी के भाजपा का वीडियो भेजकर शेखावत पर पलटवार किया था।

सीएम आज अमृत महोत्सव बैठक में होंगे शामिल 

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में हुए विरोध- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। गौरतलब है कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में महंगाई के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे थे। जहां उन्होंने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए और गिरफ्तारी भी दी थी। सीएम गहलोत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताेओं संग विरोध-प्रदर्शन की कमान संभाली थी।  पार्टी नेताओं संग गिरफ्तारियां दी। सीएम गहलोत का कल रविवार को शाम तक जयपुर आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जहां संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दोपहर 1 बजे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आजादी के अमृत महोत्सव बैठक में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने आज दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि आज शाम 4:30 बजे विज्ञान भवन में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव बैठक में 15 अगस्त और उसके बाद आजादी के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होगी।

गुजरात चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

माना जा रहा है कि नीति आयोग की बैठक के बाद सीएम गहलोत पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार शाम को जयपुर लौटेंगे। पार्टी आलाकमान ने सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। सीएम गहलोत का 4 अगस्त को अहमदाबाद दौरा प्रस्तावित था, लेकिन स्वास्थ्य नासाज होने के कारण दौरा रद्द कर दिया गया।  पार्टी आलाकमान ने पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बनाया था। इस बार रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत के कहने पर ही रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।

Source;-“हिंदुस्तान”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *