• April 19, 2024 12:19 pm

CM मान आज करेंगे इन जिलों का दौरा, भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का लेंगे जायजा

ByADMIN

Jul 28, 2022

28 जुलाई 2022 पंजाब सी.एम. भगवंत मान आज फाजिल्का और मुक्तसर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों का काफी नुक्सान हुआ था जिसके चलते उनके द्वारा सरकार से मुआवजे की मांग की जा रही थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण फाजिल्का और मुक्तसर जिले के कई इलाके प्रभावित हुए। खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह तबाह हो गई।

Source;-“पंजाब केसरी” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *