• April 24, 2024 8:38 pm

दिसंबर के पहले सप्ताह में दिखाएंगी ठंड अपना असर

By

Nov 28, 2020
दिसंबर के पहले सप्ताह में दिखाएंगी ठंड अपना असर

जागरण संवाददाता, कैथल: दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी से सुबह और शाम को ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन में भी ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। दिन का तापमान घटना शुरू हो गया है। जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में अच्छी सर्दी होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक बरसात की कोई संभावना नहीं है। तापमान के गिरावट का असर सीधे मौसम पर दिखाई दे रहा है। सुबह व शाम को ठंड लगने लगी है। दिन और रात का तापमान असंतुलित बना हुआ है। रात में ठंड होने लगी है, लेकिन दिन में अभी गर्माहट है। मौसम बदलने को लेकर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है।

पिछेती गेहूं की बिजाई के लिए अच्छा मौसम-

कृषि उपमंडल अधिकारी सतीश नारा ने बताया कि इस समय पिछेती गेहूं की फसल के लिए मौसम अच्छा है। किसान अपनी गेहूं की बिजाई जल्दी करें। इस समय पिछेती गेहूं की बिजाई अच्छी होगी। बिजाई करते समय अधिकारियों से दवाई बीज के बारे में जानकारी ले। खाद की समस्या पर भी कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं। यह तापमान गेहूं की बिजाई के लिए बहुत अच्छा है। अगेती फसल के बीज की अब कोई बिजाई न करे। वहीं जितनी ज्यादा ठंड होगी उतनी अच्छी गेहूं की फसल होगी।

सर्दी से बचाव जरूरी

चिकित्सक डा. रामपाल ने बताया कि इस समय बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। लोग सुबह शाम अपने सिर पर कपड़ा रखें। गर्म पानी से ही स्नान करें। ठंडी चीजों का प्रयोग न करे। सुबह जल्दी उठे। विशेषकर गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। बुखार व खासी के मरीजों की सबसे ज्यादा मरीजों की इस समय संख्या रहती है। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रोटीन युक्त खाना को सेवन करे। सुबह-शाम और रात के वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *