• June 18, 2025 11:07 am

कलेक्टर ने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका, 5 हजार का जुर्माना

Share More

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका। इस दौरान युवक पर 5 हजार रूपए का चालान किया गया।
कलेक्टर सिंह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *