• June 9, 2026 12:40 pm

कालेज स्टाफ, विद्यार्थियों ने 23 यूनिट रक्तदान किया

Share More

27 जुलाई 2022 बुधवार को स्थानीय शासकीय स्वामी विवेकानंद कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालेज महाविद्यालय विद्यार्थी, एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर निरीक्षण करने के लिए सारंगपुर एसडीएम आरएम त्रिपाठी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और रक्तदान करने वालो को प्रमाण-पत्र भेंट किये। स्वामी विवेकानंद कालेज के प्राचार्य डॉ ममता खोईया, स्वामी विवेकानंद कालेज के स्टाप ने भी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर 23 यूनिट रक्तदान किया। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रेड रिबन क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 20 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। एसडीएम त्रिपाठी द्वारा रक्तदान शिविर का अवलोकन किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की इस सार्थक पहल की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ ममता खोइया ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित कियाछ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना वर्मा ने इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाले सभी स्वयंसेवकों की तारीफ करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन बारंबार हो जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें जीवन प्रदान कर सकें। ब्लड बैंक शासकीय चिकित्सालय राजगढ की टीम में डॉक्टर डी एस भदौरिया, राजकुमार भिलाला, स्वप्ना रॉय, गोविंद नगर एवं मनमोहन विश्वकर्मा थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना के सभी स्वयंसेवकों ने इस शिविर में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाई। दीपक मेवाडा, कमल सेन, अभिषेक महेश्वरी, हर्ष आचार्य, महिमा चतुर्वेदी, शिवानी खाती, हुमेरा अंसारी, पूजा मालवीय कुणाल जाटव इत्यादि विद्यार्थियों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *