• April 23, 2024 6:55 pm

राष्टीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा भूपेश बघेल एवं श्रममंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को बधाई

ByPrompt Times

Jul 21, 2020
राष्टीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा भूपेश बघेल एवं श्रममंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को बधाई

राष्टीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्रममंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को बधाई संदेश प्रेषित किया है जिसमें उन्होनें 15 वर्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान छ.ग. औद्योगिक संबंध अधिनिमय 1960 को प्रदेश से समाप्त कर दिया था जिसे कांग्रेस के सरकार ने पुनः प्रदेश में दिनांक 15.07.2020 से लागू कर दिया जिस पर राष्टीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने छ.ग. शासन का आभार प्रकट किया है। उन्होनें बधाई संदेश का इस बात का उल्लेख भी किया है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अलावा श्रमिक/कामगारों के बीच राष्टीय मजदूर कांग्रेस इंटक छ.ग. श्रमिकों के हितों का ध्यान रखती है और इस अधिनियम के लागू हो जाने से भविष्य में भी श्रमिकों के हितों के रक्षा के लिए प्रदेश इंटक मजबूती से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *