• April 25, 2024 2:37 am

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

ByPrompt Times

Jul 16, 2020
मोदी सरकार ने देश को पूरी तरह से निराश ही किया है

रायपुर/15 जुलाई 2020 भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल पहले यह बतायें कि क्या जेपी नड्डा ने बताया कि या नरेन्द्र मोदी ने बताया कि है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र किया जाएगा। भाजपा बताये कि उनके दलाल विधायक खरीदने कहाँ-कहाँ घूम रहे है ? भाजपा से यह छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती हैं । भाजपा लगातार विपक्षी दलों के राज्य सरकारों को अस्थिर के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने में तुली हुयी है। लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने सीबीआई, ईडी, आईटी, ब्लैक मेलिंग एवं धनबल का दुरूपयोग कर खरीद फरोख्त की जा रही है। भाजपा ने गोवा, अरूणाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान में लोकतंत्र के विपरीत जनादेश के खिलाफ खेल खेला। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल का यह गैर जिम्मेदार बयान यह स्पष्ट बताता है कि विधानसभा चुनाव में खरीद फरोख्त का खेल भाजपा छत्तीसगढ़ में भी करना चाहती थी और है । मोदी सरकार के बीते 6 साल के असफल कार्यकाल का परिणाम राज्यों में दिख रहा है।
देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसमें 5 राज्यों पर बहुमत के साथ एवं 11 राज्यों में सहयोगी के सहारे खड़ी है। बीते 14 माह में 7 राज्य में हुये चुनाव में भाजपा की करारी हार हुयी है। जनता ने भाजपा को वादाखिलाफी का सजा दे दिया। भाजपा जनता के द्वारा नकारे जाने से बेचैन होकर लोकतंत्र की हत्या के निरंतर प्रयास में लगी है। भाजपा समझ गयी है 2024 में केन्द्र में मोदी सरकार की वापसी असंभंव है। मोदी सरकार के मनमानी वादाखिलाफी हठधर्मिता के चलते देश की जनता रोजी रोजगार आर्थिक संकट से जूझ रही है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिये और मोदी सरकार की असफलताओं पर पर्दा डालने लोकतंत्र के मर्यादाओं के विपरीत बयानबाजी कर रहे है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *