• March 29, 2024 6:24 pm

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

ByPrompt Times

Jul 14, 2020
Share More

भाजपा और अपराधियों का चोली दामन का साथ-कांग्रेसपूर्व की रमन सरकार में अपराधियों पर कानून का भय नहीं थाअपराधियों के डिजिटल कुंडली बनने से अपराधी होंगे बेनकाब, यही भाजपा और संजय श्रीवास्तव की चिंता का कारण 

रायपुर/13 जुलाई 2020भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और अपराधियों का चोली दामन का साथ है। भाजपा अपराधियों पर हो रही कार्यवाही का विरोध कर पुलिस बल का मनोबल को तोड़ने में लगी है। भाजपा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का निम्न स्तरीय काम कर रही है। भाजपा के केंद्र से लेकर राज्य के नेताओं पर कई गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एक बड़े नेता को तो न्यायालय ने तड़ीपार तक घोषित किया था। भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद और भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार के आरोपी है। भाजपा के 21 नेताओं पर बलात्कार के मुकदमे चल रहे हैं नक्सलियों से  सांठगांठ  एवं  अपहरण  के मामले भी  दर्ज है। भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी रेप पीड़िता के अपहरण के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। दंतेवाड़ा के जिला भाजपा उपाध्यक्ष जगत पुजारी नक्सलियों से साँठगाँठ में पकड़े गये।  बलौदाबाजार के  जिला भाजपा  कोषाअध्यक्ष शराब तस्करी करते हुये पकड़े गये। रमन सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। भाजपा सरकार में 15 साल छत्तीसगढ़ में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया गया। रमन शासनकाल में अपराधी अपराध कर जेल नही बल्कि भाजपा में सदस्यता लेते थे, और पदाधिकारी बनाते थे। भाजपा के विधायक नेता पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते थे, धमकी चमकी देते थे। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के द्वारा हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, बदमाश चाकूबाज की बनाई जा रही डिजिटल डायरी से भाजपा से जुड़े अपराधी भी बेनकाब होंगे। भाजपा इस बात को लेकर भयभीत चिंतित है। महासमुंद के कथित भाजपा नेता के खिलाफ भी 20 से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अपराधियों के आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक खाता की जानकारी अपडेट होने से ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम के माध्यम से गुण्डे बदमाशों पर नजर रखी जा रही है और पुलिस प्रभावी कार्यवाही कर रही है। यही भाजपा और संजय श्रीवास्तव की पीड़ा का कारण है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता के बयान से स्पष्ट हो गया है भाजपा नहीं चाहती छत्तीसगढ़ की आम जनता, व्यापारी, महिलाएं किसान, मजदूर, छात्र अमन चैन से रहें अपराधियों पर कानून का भय दिखे अपराधियों को सजा मिले। भाजपा को छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को बताना चाहिए पुलिस विभाग छत्तीसगढ़ के हिस्ट्रीशीटर निगरानी बदमाशों का डाटा इकट्ठा कर निगरानी रख रही है तो भाजपा को तकलीफ किस बात की है? महासमुंद के भाजपा नेता पर 20 से अधिक प्रकरण दर्ज हुए फिर भाजपा ने उसे जिला महामंत्री के पद पर क्यों नियुक्त किया? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की जानमाल की रक्षा एवं सुरक्षित रखने अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *