22 अक्टूबर 2021 | प्रदेश में काेराेना संक्रमण के मामलाें में उछाल दर्ज किया गया है। 24 घंटाें के दाैरान प्रदेश में काेराेना के 222 नए मामले पाॅजिटिव पाए गए है। इसमें 16 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इसमें ऊना जिला में 7, कांगड़ा में 4, हमीरपुर में दाे और बिलासपुर में तीन स्कूल बच्चे काेराेना संक्रमित पाए गए है। इस बीच दाे मरीजाें की माैत भी हुई है। यह माैतें कांगड़ा और मंडी जिला में हुई है।
इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें का आंकड़ा बढ़ कर 3711 के पास पहुंच गया है। आज बिलासपुर में 10, चंबा में एक, हमीरपुर में 41, कांगड़ा में 68, किन्नाैर और कुल्लू में 5-5, मंडी में 14, शिमला में 13, सिरमाैर में 7, साेलन में 14 और ऊना में काेराेना के 44 नए केस सामने आए है। इसमें 1348 काेराेना के सक्रिय मरीज है। प्रदेश में काेराेना का रिकवरी रेट 97.71 प्रतिशत पहुंच गया है।
Source :- दैनिक भास्कर